उत्तराखण्ड काठगोदाम

भारत सरकार द्वारा 45.33 एकड़ जमीन को उत्तराखंड सरकार को किया  हस्तांतरित ,केंद्रीय मंत्री ने जताया आभार….

ख़बर शेयर करें -

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारत सरकार द्वारा रानी बाग काठगोदाम स्थित एचएमटी की 45.33 एकड़ जमीन को उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री मोदी और भारी उद्योग मंत्री का आभार जताया है।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में बनेगा एक हजार लोगों की क्षमता वाला भव्य सांस्कृतिक हॉल, प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में स्कूल और स्टेडियम भी बनेगा

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि रानी बाग एचएमटी की यह भूमि उत्तराखंड को हस्तांतरित होने के पश्चात विकास कार्यों में काम में लाई जाएगी। उन्होंने भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे का आभार व्यक्त किया है भट्ट ने कहा कि एचएमटी का मसला काफी लंबे समय से विचाराधीन था

यह भी पढ़ें 👉  चार नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की स्थिति की समीक्षा, सुविधाओं और समस्याओं पर हुई चर्चा

 

लिहाजा केंद्र सरकार ने इसमें महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उत्तराखंड सरकार को यह भूमि हस्तांतरित कर दी है।

 

अब इस भूमि का उपयोग प्रदेश के हित में विकास के लिए किया जाएगा भट्ट ने कहा कि पूर्व में भी उनके द्वारा एचएमटी का निरीक्षण कर भारी उद्योग मंत्री मामले के निस्तारण का अनुरोध किया था। जिस का प्रतिफल आज मिल गया है अब राज्य सरकार इस भूमि का उपयोग प्रदेश के हित में कर सकेगी।