उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

कालाढुंगी दुग्ध केंद्र में मंत्री खजान दास का भव्य स्वागत….

ख़बर शेयर करें -

कालाढुंगी – स्थित अवशीतन दुग्ध केंद्र में समाज कल्याण मंत्री खजान दास के आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के इस केंद्र पर मंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक पहुंचे। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंत्री का फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान नारेबाजी और तालियों से वातावरण उत्सवमय बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस परिवार ने दी शुभकामनाएं, नए दायित्वों के लिए रवाना हुए अधिकारी….

मंत्री खजान दास ने स्वागत के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है और विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

कार्यक्रम में दुग्ध संघ से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व डायरेक्टर शेखर चंद्र जोशी सहित अन्य लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में स्वास्थ्य विभाग का एक्शन, नियम उल्लंघन पर तीन मशीनें सील