उत्तरप्रदेश कालाढूंगी ज़रा हटके

कालाढूंगी में डबल हादसा, दो टेंपो ट्रेवलर पलटे, 24 घायल….

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी/नैनीताल: नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के लिए रविवार शाम हादसों से भरी रही। कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर प्रिया बैंड के पास एक के बाद एक दो टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर पलट गए। दोनों हादसों में कुल 24 पर्यटक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पहला हादसा शाम करीब सवा छह बजे हुआ, जब एक टेंपो ट्रेवलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस, आपदा प्रबंधन और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसी दौरान करीब पौने आठ बजे उसी स्थान से कुछ नीचे दूसरा टेंपो ट्रेवलर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की तत्परता से गुमशुदा लौटे घर, परिवारों में खुशी की लहर….   

आपात सेवाओं—108 एंबुलेंस, डायल 112 और राजस्व विभाग की टीमों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाढूंगी लाया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पहले वाहन में गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के सात पर्यटक घायल हुए, जबकि दूसरे वाहन में दिल्ली के 14 पर्यटक और चालक घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं और छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा उठा, शराब दुकान निरस्त करने की मांग तेज…

प्रशासन के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर सड़क की बनावट (रोड डिजाइन) को भी संभावित कारण माना जा रहा है। परिवहन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से राहत कार्य तेजी से संचालित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शांति प्रपन्न शर्मा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर मंत्री का जोर….