उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के निर्देश….

ख़बर शेयर करें -

भीमताल/नैनीतालउत्तराखंड के शहरी विकास एवं जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा क्षेत्र भीमताल के धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री कैड़ा के धानाचुली, मानाघेर, तल्ली दिनी, चौरलेख, पहाड़पानी, धानारौली और जलना नीलपहाड़ी जैसे गांवों में पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  रबी फसल का वैज्ञानिक परीक्षण, उत्पादन के सटीक आंकड़े होंगे तैयार….

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान की समस्या प्रमुखता से रखी। इस पर मंत्री कैड़ा ने जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित किसानों के नुकसान का तत्काल आकलन किया जाए और बीमा कंपनियों के माध्यम से उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने बताया कि आड़ू, सेब, प्लम, नाशपाती और मटर जैसी फसलें बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई हैं।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि राज्य और क्षेत्र के विकास के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे और विकास कार्यों को गति देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवा की मिसाल, खेती से आत्मनिर्भर बना कमलेश….

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके समर्थन से ही उन्हें पुनः विधानसभा में प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन सख्त: अवैध निर्माण पर नहीं होगी कोई रियायत….

उन्होंने कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।