उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

प्रवर्तन इकाइयों की सख्ती से बढ़ा राजस्व, लक्ष्य के करीब पहुंचा राज्य कर विभाग….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – राज्य कर विभाग की प्रवर्तन इकाइयों की सख्ती का असर अब राजस्व संग्रह में साफ दिखाई देने लगा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कर चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियानों के चलते विभाग निर्धारित लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गया है।

आयुक्त कर के निर्देश और अपर आयुक्त के मार्गदर्शन में संयुक्त आयुक्त (प्रवर्तन/अनुसंधान) काशीपुर के नेतृत्व में उधम सिंह नगर की सचल दल इकाइयों ने ट्रांसपोर्ट कंपनियों और कर अपवंचन में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय वसूली की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी कोतवाली में श्रद्धा का माहौल, प्रसाद वितरण में जनभागीदारी….  

रुद्रपुर इकाई का शानदार प्रदर्शन
रुद्रपुर सचल दल ने जीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 130 के तहत करीब 7.51 करोड़ रुपये की वसूली की, जबकि लक्ष्य 8.12 करोड़ रुपये निर्धारित था। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा करीब साढ़े चार करोड़ रुपये था, जिससे इस वर्ष उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

किच्छा और काशीपुर में भी बेहतर प्रदर्शन
किच्छा सचल दल इकाई ने करीब 3.95 करोड़ रुपये की वसूली करते हुए लक्ष्य का 94.30 प्रतिशत हासिल किया। वहीं काशीपुर इकाई ने वर्ष के दौरान 537.32 लाख रुपये राजकोष में जमा कराए, जो विभागीय प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की तत्परता से गुमशुदा लौटे घर, परिवारों में खुशी की लहर….   

विभाग की विशेष अनुसंधान इकाई और सचल दल टीमों ने लगातार अभियान चलाकर कर चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाया है। विभिन्न क्षेत्रों में जांच और सख्त कार्रवाई के चलते राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि संभव हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं और छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा उठा, शराब दुकान निरस्त करने की मांग तेज…

संयुक्त आयुक्त श्याम तिरूआ ने बताया कि नियमित जांच, प्रवर्तन कार्रवाई और परिवहनकर्ताओं को जागरूक करने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक सख्ती और रणनीति के साथ कार्य किया जाएगा।