उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी कोतवाली में श्रद्धा का माहौल, प्रसाद वितरण में जनभागीदारी….  

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कोतवाली हल्द्वानी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने विधिवत पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल में 100 महिलाओं ने जाना रोजगार का रास्ता

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों, स्थानीय लोगों और पत्रकारों के लिए प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  ‘भाई मुझे बचा लो...’ कहता रहा जितेंद्र, 40 फीट नीचे गिरने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम; इलाज में लापरवाही के आरोप

नैनीताल पुलिस की ओर से इस अवसर पर जनपदवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी गईं। पूजा-अर्चना में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।