उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

महिलाओं और छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा उठा, शराब दुकान निरस्त करने की मांग तेज…

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता और पत्र के माध्यम से रातीघाट, मंगोली और बजून क्षेत्र में प्रस्तावित विदेशी मदिरा की दुकान को निरस्त करने की मांग उठाई है।

अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इन क्षेत्रों में शराब की दुकान खोले जाने की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है, जिसका स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रातीघाट, मंगोली और बजून एक प्रमुख ग्रामीण बाजार क्षेत्र है, जहां आसपास के कई गांवों के लोग रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कोषागार में रखी बहुमूल्य संपत्तियों का किया अवलोकन….

उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ शहीद संजय बिष्ट के नाम पर राजकीय इंटर कॉलेज भी स्थित है। ऐसे में यहां शराब की दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और छात्र-छात्राओं तथा महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा पर भी असर पड़ने की आशंका है।

इसके अलावा, विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर इस क्षेत्र से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील इस क्षेत्र के समीप शराब की दुकान खोले जाने को जनभावनाओं के विपरीत बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, अवैध हूटर लगाने पर चालान….

अजय भट्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल से भी इस संबंध में वार्ता करते हुए जनहित, सामाजिक मर्यादा और स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित शराब की दुकान को निरस्त करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार पर जोर, नथुवाखान हर्बल टी यूनिट का भ्रमण….