उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी कोतवाली में भावुक पल, 4 पुलिस कर्मियों की गरिमामयी विदाई….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस परिवार के चार कर्मियों ने अपनी लंबी, समर्पित और सराहनीय सेवाओं के बाद बुधवार को भावभीनी विदाई के साथ विभाग से सेवानिवृत्ति ली। इस अवसर पर कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल की अध्यक्षता में एक गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में हरीश चंद्र पंत (उपनिरीक्षक, अभिसूचना), नरेंद्र सिंह रावत (उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस), उमेश चंद्र नयाल (मुख्य आरक्षी, सशस्त्र पुलिस) और दीपा जोशी (अनुचर) शामिल रहे। सभी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला: पत्रकारों ने किया विरोध प्रदर्शन….

कार्यक्रम की शुरुआत एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के शुभकामना संदेश से हुई, जिसमें उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग के साथ बिताए यादगार पलों को याद किया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने ठुकराल का स्वागत करते हुए संगठन एकजुटता पर जोर दिया….

एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कर्मियों की सेवाएं अनुकरणीय हैं और उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार का त्याग भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न….

इस मौके पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके परिजनों ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया हरपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, वाचक एसएसपी दान सिंह मेहता सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और परिजन मौजूद रहे।