उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रूद्रपुर के प्रमुख गैस गोदामों का निरीक्षण, आपूर्ति में पूरी तरह संतुलन….

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – जिलाधिकारी Nitin Singh Bhadouria के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी Pankaj Upadhyay और पुलिस अधीक्षक क्राइम Jagdish Choudhary ने गुरुवार को रूद्रपुर के प्रमुख गैस गोदामों का निरीक्षण किया। इसमें इंडेन गैस गोदाम काशीपुर बायपास, भारत गैस गोदाम भुड़ारानी और भारत गैस गोदाम रामपुर रोड शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार स्टेडियम की सुरक्षा मजबूत करने की कवायद, सांसद ने परखी व्यवस्थाएं

निरीक्षण में पाया गया कि बुकिंग संख्या और सिलेंडर की आपूर्ति में संतुलन बना हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही थी, वे बिना बुकिंग गैस गोदामों पर पहुंच रहे थे, जिससे असुविधा उत्पन्न हो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में वाहन चलाने पर पुलिस का शिकंजा, स्कॉर्पियो चालक पर कार्रवाई

अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि इंडेन गैस सर्विस ने ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी है। भारत गैस में भी ऑनलाइन बुकिंग हो रही है, और जिनकी बुकिंग नहीं हो पाई, उनकी बुकिंग एजेंसी के माध्यम से ऑनलाइन कर दी जा रही है।

उन्होंने जनता से अपील की कि घबराएं नहीं, घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने कहा कि पैनिक की कोई जरूरत नहीं है और सभी बुकिंग सही समय पर डिलीवर की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चेकिंग-फ्रिस्किंग से लेकर ड्रोन निगरानी तक, एमबीपीजी चुनाव के लिए पुलिस तैयार