उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

अफवाहों से बचें, घरेलू गैस सामान्य रूप से उपलब्ध: DM नितिन सिंह भदौरिया….

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – जिलाधिकारी Nitin Singh Bhadouria ने रूद्रपुर में घरेलू गैस की कालाबजारी, भंडारण और रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश उन्होंने जिला सभागार में ईंधन और गैस से संबंधित बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने जनता से अपील की कि अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस सामान्य स्थिति में उपलब्ध है और ऑनलाइन गैस बुकिंग कराने पर निर्धारित समय में गैस घर पर ही डिलीवर की जा रही है। उन्होंने कहा कि “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर गैस वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में वीआईपी मूवमेंट, पुलिस ने जारी की विशेष यातायात व्यवस्था

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 40 गैस डिलीवरी केंद्र हैं, जहां से सभी घरों तक वाहनों के माध्यम से गैस सिलेण्डर डिलीवर किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि गैस वितरण केंद्र और गैस गोदामों में लाइन लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को गैस वितरण पर पैनी नजर रखने, प्रशासन और पुलिस की टीमों के साथ-साथ क्यूआरटी टीमों को तैनात करने के निर्देश दिए। गैस से संबंधित शिकायतों और उनके निस्तारण के लिए जिला आपदा कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इसमें जिला पूर्ति अधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 05944-250250, 250500 और टोल फ्री नंबर 18002333555 हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि, भूस्खलन और बाढ़ पर चिंता, हिमालयी क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर जुटे विशेषज्ञ

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि रूद्रपुर और काशीपुर शहर में गैस पाइपलाइन कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इच्छुक नागरिक 7206413402, 7978216713, 9084897398 और 9997362038 पर संपर्क कर कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Ajay Ganpati ने कहा कि सभी गैस गोदामों और वितरण केंद्रों पर पुलिस तैनात की जा चुकी है। उन्होंने लोगों से कहा कि अफवाहों पर विश्वास न करें और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि कहीं गैस कालाबजारी की सूचना मिलती है तो थाना, चौकी या कंट्रोल रूम में तुरंत सूचना दें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पर्यटकों की कार झील में गिरी, पुलिस की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन

बैठक में अपर जिलाधिकारी Pankaj Upadhyay, डीएफओ Himanshu Bagri, यूसी तिवारी, प्रकाश आर्या, जिला पूर्ति अधिकारी Vinod Tiwari, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी Umeshankar Negi समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सभी उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।