उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

कालाढूंगी में खेतों में घुसा हाथी, फसल रौंदी; ग्रामीणों में मचा हड़कंप….

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी – कालाढूंगी क्षेत्र के छोराजाली गांव में सोमवार देर रात एक हाथी के घुस आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों में पहुंचे हाथी ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। जब ग्रामीण उसे भगाने के लिए आगे बढ़े तो आक्रामक हाथी उनके पीछे दौड़ पड़ा, जिससे लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने को मजबूर हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में गृहमंत्री अमित शाह, जनसभा और प्रदर्शनी उद्घाटन में करेंगे शिरकत….

जानकारी के अनुसार हाथी ने गांव निवासी नरेश कुमार के गेहूं के खेत में घुसकर फसल को रौंद दिया। हाथी की हरकतों और आवाज से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई ग्रामीण डर के कारण अपने घरों में दुबक गए।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ की बेटी हेमा भाट को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की पदोन्नति….

इधर कालाढूंगी बंदोबस्ती क्षेत्र में भी हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि भूपाल सिंह शाही सहित कई किसानों की गेहूं की फसल हाथियों ने रौंद दी।

इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। जिला पंचायत सदस्य अनीता आर्या और सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार समेत ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई करने और हाथियों से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट, खंभे से बांधकर पीटा......