उत्तराखण्ड क्राइम रुद्रपुर

रुद्रपुर में बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट, खंभे से बांधकर पीटा……

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। लोगों ने महिला को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई महिलाएं और पुरुष एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप था कि महिला बच्चा चोरी करने आई थी, इसी शक के आधार पर उसे पकड़कर पीटा गया।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्पायर अवार्ड–मानक 2025–26 में बियरशिबा स्कूल के दो छात्रों का चयन….

बताया जा रहा है कि जब लोग महिला को ट्रांजिट कैंप कोतवाली ले जाने लगे तो वह बीच रास्ते से चकमा देकर भाग निकली। इसके बाद कुछ ही देर में लोगों ने उसे खजूर वाली गली में दोबारा पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ कोतवाली ले गई। कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय के अनुसार पूछताछ में महिला मानसिक रूप से कमजोर पाई गई। उसने बताया कि उसका पति उसे छोड़कर चला गया है और वह उसी की तलाश में भटक रही थी। पर्याप्त जानकारी न मिलने के कारण पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया गया। कोतवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा खंभे से बांधकर पिटाई का वीडियो उनके थाना क्षेत्र का नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में श्रमिक महिला दिवस पर जुटे संगठन, मजदूर और महिला अधिकारों पर हुई चर्चा.......