उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

फिट इंडिया अभियान के तहत मेला-2026 में युवाओं का उत्साह चरम पर….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में आयोजित यूएस कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 के नवें दिन फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत योग, पारंपरिक खेल एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला के मार्गदर्शन में हुए योग सत्र में Mount Litera Zee School, Shri Guru Nanak School तथा 31st Battalion PAC और 46th Battalion PAC के जवानों सहित कुल 275 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  25 साल का नेतृत्व, विकसित भारत का संकल्प; अजय भट्ट ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

इसके बाद युवा कल्याण विभाग की देखरेख में 45 बच्चों (13 बालिकाएं, 32 बालक) ने मलखंभ का आकर्षक प्रदर्शन किया। सितारगंज और खटीमा के बच्चों के साहस और संतुलन ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

साथ ही National Informatics Centre (NIC) द्वारा साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रशासन का शिकंजा, चार व्यक्तियों को जिले से बाहर रहने के आदेश

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे। यह आयोजन युवाओं के शारीरिक, मानसिक और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हुआ।