उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलमारी के ऊपर छिपे मिले तमंचे और कारतूस….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में नैनीताल पुलिस के ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक घर से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद कर 60 वर्षीय मोबिन खान को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को 315 बोर और 12 बोर के दो तमंचे, कुल 17 कारतूस तथा AK-47 में इस्तेमाल होने वाला 7.62 मिमी का एक कारतूस मिला।

यह भी पढ़ें 👉  पैर फिसला और खत्म हो गई जिंदगी — IIT छात्र की गंगनहर में दर्दनाक मौत

यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में बनभूलपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हथियारों को घर की अलमारी के ऊपर छिपाकर रखा हुआ था।

जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व में पॉक्सो एक्ट के मामले में सजा काट चुका है और शिक्षा विभाग से बर्खास्त किया जा चुका है। परिजनों ने भी बताया कि वह अक्सर हथियार दिखाकर उन्हें डराता-धमकाता था। पुलिस कार्रवाई के दौरान उसने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश भी की, जिसे पुलिस ने समय रहते रोक लिया। उसकी मानसिक स्थिति की भी चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरामद हथियारों के स्रोत की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली से अपहृत युवती यूपी के बिजनौर से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार….