उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

देश के कायाकल्प का बजट है केंद्र सरकार का बजट: अजय भट्ट….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय बजट को ‘विकसित भारत’ की आधारशिला करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के सर्वांगीण विकास का स्पष्ट रोडमैप है, जिसमें किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखा गया है।

सांसद भट्ट ने कहा कि आज भारत कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश ने 3.5 सौ मिलियन टन से अधिक खाद्यान्न उत्पादन कर रिकॉर्ड बनाया है, जबकि चावल उत्पादन में भारत विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक बन चुका है। दूध और मछली उत्पादन में भी भारत अग्रणी देशों में शामिल हो गया है, जो सरकार की सशक्त कृषि नीतियों का परिणाम है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद बना शिविर की पहचान….

उन्होंने बताया कि मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश बन चुका है। चालू वित्तीय वर्ष के केवल पांच महीनों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के स्मार्टफोन निर्यात ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की सफलता को प्रमाणित किया है।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बोलते हुए सांसद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इससे न केवल परिवहन व्यवस्था मजबूत हुई है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि मुद्रा योजना के तहत 38 लाख करोड़ रुपये का ऋण छोटे उद्यमियों को दिया गया, जिससे 12 करोड़ से अधिक लोगों को स्वरोजगार मिला। वहीं, भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है, जहां 50 हजार से अधिक स्टार्टअप्स लाखों युवाओं को रोजगार दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बागेश्वर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग….

सुरक्षा और सीमावर्ती विकास पर बात करते हुए सांसद ने कहा कि देश में माओवाद प्रभावित जिलों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। उत्तर सीमा के विकास के लिए 11,639 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है। वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार और चिनाब ब्रिज जैसे ऐतिहासिक प्रोजेक्ट्स भारत की बदलती तस्वीर को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, अराजक तत्वों पर कसा शिकंजा

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व मेयर रामपाल, नेतृपाल मौर्या, अनुभव चौधरी, रश्मि रस्तोगी, विजय पाल सिंह तोमर, मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, अक्षय गहलोत, योगेश वर्मा, परवेज़ खान, मुकेश पाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।