उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

आकांक्षी जनपद कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन, डॉ. संजीव सरना को राज्य स्तरीय सम्मान….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – उत्तराखण्ड सरकार के नियोजन विभाग द्वारा संचालित आकांक्षी जनपद/विकासखण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपदों एवं विभागों को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय ‘सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह’ का आयोजन विगत शुक्रवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून में किया गया। यह सम्मान जुलाई 2024 से सितंबर 2024 की अवधि में निर्धारित छह प्रमुख संकेतांकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों से नियमित फीडबैक लेने के निर्देश, अपर सचिव ने परखी आयुष सेवाओं की गुणवत्ता

समारोह में ऊधम सिंह नगर जनपद की ओर से स्वास्थ्य विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. संजीव सरना को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमुख सचिव, नियोजन विभाग आर. मीनाक्षी सुंदरम द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, लक्षित संकेतांकों की प्रभावी पूर्ति और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित और विकास कार्यों को लेकर सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

इस राज्य स्तरीय समारोह का उद्देश्य प्रदेश में विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करना तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे नवाचारों और परिणामोन्मुखी कार्यों को सार्वजनिक रूप से मान्यता देना रहा। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान टीमवर्क, समर्पण और जनहित में किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है।