उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रूद्रपुर में आदिकर्मयोगी अभियान का सफल आयोजन, 68 जनजातीय गाँव होंगे लाभान्वित….

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – जिला प्रशासन और जिला समाज कल्याण विभाग, उधम सिंह नगर द्वारा आयोजित आदिकर्मयोगी अभियान के अंतर्गत प्रसार प्रशिक्षण केंद्र, रूद्रपुर में त्रिदिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब के दूसरे दिन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  मुकुंद बिहारी, उप निदेशक, जनजातीय कार्य मंत्रालय ने की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग का शिकंजा, गेहूं आटा और गरम मसाले के सैंपल जांच को भेजे

प्रशिक्षण में स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, शिक्षा, वन, कृषि, महिला एवं बाल विकास तथा जल संस्थान विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, गैर सरकारी संगठन और डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर्स शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की सुरक्षा को लेकर आयोग सख्त, योगेश रजवार ने अभिभावकों को किया जागरूक

दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर्स ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से क्षमता वर्धन किया और विभागों के परस्पर सहयोग से अभियान को सफल बनाने की दिशा में एक साझा मंच तैयार किया।

इस अभियान के तहत जनपद उधम सिंह नगर के चयनित 68 जनजातीय गाँवों में संरचनात्मक विकास और सेवाओं के माध्यम से समग्र एवं सतत विकास को सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 99.76% नोटिस तामील; राजनीतिक दलों के साथ बैठक में साझा हुई प्रगति रिपोर्ट