उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

मुखानी पुलिस की तत्परता से सकुशल परिजनों तक पहुँचीं दोनों नाबालिग….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सेन्ट्रल तिराहे पर तैनात होमगार्ड द्वारा सूचना दी गई कि 03 संदिग्ध बालिकाएं सोने की चेन बेचने की कोशिश कर रही हैं, उन्हें कुछ लोगों ने पकड़ा है।

इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँचे और तीनों बालिकाओं को सुरक्षा की दृष्टि से संरक्षण में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना मुखानी लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कम पैदावार, ज्यादा मुनाफे की उम्मीद; सोना-मोती गेहूं की खेती की ओर बढ़े किसान

बालिकाएँ  निवासी गुड़गांव हरियाणा, क्रमशः उम्र 16 व 17 वर्ष से परिजनों का पता पूछने पर परिजनों की जानकारी बताई गई।  बताया कि घर से नाराज होकर वो घूमने आ गए थे।

परिजनों को सूचित करने पर बताया कि उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है, जिस पर हरियाणा पुलिस को अवगत कराया गया। तो पाया कि इनकी गुमशुदगी थाना सेक्टर-5 गुरुग्राम, हरियाणा में मुकदमा FIR नंबर 273/25 धारा 137(2) BNS बनाम अज्ञात में पंजीकृत है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता से मांगा समर्थन

आज पुलिस द्वारा तीनों बालिकाओं के परिजन एवं हरियाणा पुलिस टीम थाना मुखानी पहुँची और आवश्यक कार्यवाही के बाद तीनों बालिकाओं को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा अपनी बालिकाओं के सकुशल बरामद होने पर नैनीताल पुलिस का धन्यवाद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं पर धामी सरकार का फैसला, भवन निर्माण और भू-उपयोग परिवर्तन में मिलेगी छूट

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 रजनी आर्या मुखानी

2- कानि0 बलवन्त सिंह

3- कानि0 सुरेश देवाडी

4- कानि0 गणेश गिरी