उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

कांग्रेस की अराजकता विरोधी रैली होगी हल्द्वानी में….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीविधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा “सबका विकास” है, लेकिन वास्तविकता में वह उत्तराखंड में “सबका विनाश” कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हज से सकुशल लौटे उत्तराखण्ड के 408 जायरीन, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

हृदयेश ने कहा कि विधानसभा 2027 के चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक परिणाम भुगतने पड़ेंगे। कांग्रेस प्रदेश स्तर पर अराजकता के खिलाफ बड़ी रैली हल्द्वानी में करने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में भाजपा ने बंगाल, बिहार और यूपी जैसी अराजक स्थिति पैदा की।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ की आध्यात्मिक धरोहर को नमन, राज्यपाल ने किया जागेश्वर धाम का भ्रमण

नेता प्रतिपक्ष व विधायक के साथ नैनीताल में हुई बदसलूकी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनप्रतिनिधियों के सम्मान की भी अनदेखी कर रही है। कांग्रेस जिलाधिकारी और एसएसपी को हटाने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार आँख मूंदकर बैठी है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, हरीश मेहता, मधु सांगूड़ी, शोभा बिष्ट, हेमंत बगड़वाल, सुहैल सिद्दीकी, मोहन बिष्ट और जाकिर हुसैन समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चिकन सप्लाई की आड़ में चल रहा था चरस का कारोबार,लाखों की चरस बरामद