उत्तराखण्ड खटीमा

खटीमा-मुख्यमंत्री धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि….

ख़बर शेयर करें -

खटीमा- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नगला तराई में अपने निजी आवास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा की एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार, आदर्श समाज की संकल्पना को साकार करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्त भारत अभियान को नैनीताल में नई धार, निजी स्कूलों को मिले सख्त निर्देश

उनकी अंत्योदय की विचारधारा के माध्यम से ही समग्र राष्ट्र ही नहीं, समग्र विश्व का विकास हो सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पं दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों पर चलते हुए विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खङे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

यह भी पढ़ें 👉  लखपति दीदी से यूथ फेडरेशन तक, उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र का होगा बड़ा विस्तार