उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

सीएम धामी बोले – “भाजपा अफवाहों से नहीं, कार्यशैली से चलती है….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भाजपा की प्रांतीय परिषद बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में निर्णय अफवाहों या आलोचनाओं पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ता की निष्ठा, कार्यशैली और समर्पण के आधार पर लिए जाते हैं। उन्होंने खुद को इसका जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें अवसर दिया और आज वे संगठन की शक्ति से राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं। “मैं कम बोलने में विश्वास रखता हूं, हमारा काम बोलेगा और जब काम बोलेगा, तो कुछ कहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।” – सीएम धामी

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगेगा सरस मेला

भट्ट के दोबारा अध्यक्ष बनने पर बधाई

मुख्यमंत्री ने महेंद्र भट्ट को एक बार फिर भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठन मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा, “भट्ट ने संवाद, समर्पण और सहजता से कार्यकर्ताओं को जोड़ा और संगठन को जीवंतता दी।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि भट्ट प्रदेश अध्यक्ष मात्र नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में भागीदार भी हैं।

अफवाहों से नहीं डगमगाता भाजपा का नेतृत्व

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग, सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप

धामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की योग्यता और संघर्ष को पहचानती है, चाहे कितनी भी फैब्रिकेटेड न्यूज या अफवाहें फैलाई जाएं।

“हम स्प्रिंग की तरह हैं – जितना दबाव बढ़ा, उतना ही ऊपर उठे,” – उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए कहा।

विपक्ष पर तीखा हमला

पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,

“पहले कहा जा रहा था चुनाव नहीं कराए जा रहे, अब कह रहे हैं मौसम खराब है। असल में विपक्ष का माहौल ही खराब हो गया है।”

यह भी पढ़ें 👉  सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, हल्द्वानी के वार्डों में औचक जांच अभियान

2029 तक का विजन साफ

सीएम धामी ने कहा कि भाजपा न केवल 2027 का विधानसभा चुनाव, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की नींव हैं और उन्हीं के बल पर पार्टी भविष्य की हर चुनौती को अवसर में बदलेगी।