उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर ज़रा हटके

एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा स्कूल में अध्ययनरत बच्चों को दी गई यातायात सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियाँ….

ख़बर शेयर करें -

उधमसिंहनगर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर, डॉ मंजुनाथ टि सि महोदय द्वारा बुधवार को साईं पब्लिक स्कूल काशीपुर में अध्ययनरत बच्चों को यातायात सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- रोड सेफ्टी, ट्रैफिक मैनेजमेन्ट, यातायात नियमों की जानकारी, दुर्घटना के कारण, दुर्घटनाओं से बचने के उपाय,

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सड़क मरम्मत अभियान तेज, गुणवत्ता पर रहेगी प्रशासन की नजर

नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने, स्टन्ट ड्राइविंग आदि के सम्बन्ध में कानून की जानकारी तथा रोड साइन, रोड के प्रकार, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा

से सम्बन्धित जो भी सवाल किये गये एसएसपी महोदय द्वारा उनका बखूबी उत्तर दिया गया। उक्त कार्यक्रम से बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। उक्त कार्यक्रम में एसपी काशीपुर, प्रभारी निरीक्षक यातायात, निरीक्षक यातायात काशीपुर, प्रभारी सीपीयू काशीपुर आदि मौजूद रहे।