उत्तराखण्ड ज़रा हटके हरिद्वार

उदय भारत सिविल सोसाइटी ने ईमैक की मस्ती की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाया नववर्ष बच्चों को जल और पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी…….

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार- नव वर्ष के उपलक्ष्य पर उदय भारत सिविल सोसाइटी के पदाधिकारीयों ने नमामि गंगे घाट पर  ईमैक की मस्ती की पाठशाला के बच्चों के साथ  केक काटकर मनाया। इस अवसर पर सोसाइटी  के पदाधिकारीयों ने पर्यावरण और जल के महत्व और उनके संरक्षण की जानकारी दी। स्कूल की टीचर रेखा और छात्रा गायत्री के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें  शुभकामनाएं दी। संस्था की फाउंडर सदस्य एवं ईमैक की उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि आज पूरा विश्व नववर्ष मना रहा है इस अवसर पर उदय भारत सिविल सोसाइटी ने बच्चों के साथ मिलकर नव वर्ष मनाया और उन्हें भविष्य में आने वाली चुनौतियों से अवगत कराते हुए पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईएम काशीपुर में ICAL 2026 का आगाज, वैश्विक विशेषज्ञों का जमावड़ा….

 

हेमा भंडारी ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य है उन्हें सही मार्गदर्शन और उचित दिशा देने की आवश्यकता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक , धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी अवगत कराना‌ जरूरी है। फाउंडर सदस्य अनिल सती ने कहा की विश्व में बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग से उत्पन्न चुनौतिया  आज हम सबके लिए बहुत बड़ी समस्या है। बढ़ता तापमान और बिगड़ते मौसम का प्रमुख कारण अंधाधुंध वर्षों का कटाव है। उत्तराखंड हरित प्रदेश है परंतु उत्तराखंड में भी बदलता मौसम  आने वाले समय में चुनौती बन सकता है

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन ‘प्रहार’ में बड़ी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने वाला पकड़ा….

 

हम सबको पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए और इसके लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए। धीरज पीटर ने कहा की विकसित भारत के लिए शिक्षित और जागरूक समाज की आवश्यकता है। बच्चों के भी जाकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। सोसाइटी भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाती रहेगी। इस अवसर पर हेमा भंडारी, अनिल सती, धीरज पीटर रेखा मौजूद रहे।