उत्तराखण्ड क्राइम पौड़ी

पुलिस द्वारा चेक बाउंस सम्बन्धी मामले में फरार वारण्टी को किया गिरफ्तार……

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव सप्ताह पर कालागढ़ टाइगर रिजर्व में चला भव्य स्वच्छता अभियान, 30 से अधिक बैग कचरा हुआ एकत्र….

 

जिसके क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी NBW,वाद संख्या-1057/2021, धारा- 138 एनआई एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त अनिल नेगी जो कि लम्बे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वारण्टी अनिल नेगी को पुलिस द्वारा कुशल सुरागसी पतारसी कर मुखबिर खास की सूचना पर उसके गांव  दिउली चौक से दिनांक 18.11.2024 को गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज : नशे के खिलाफ बच्चों और शिक्षकों ने निकाली रैली, लिया संकल्प….

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1.अनिल नेगी (उम्र 36 वर्ष) पुत्र धीरज सिंह नेगी, निवासी- ग्राम धमंदा दिऊली लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी ।

पुलिस-टीम

  1. उपनिरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह कुंवर
  2. मुख्य आरक्षी श्री रामपाल
  3. मुख्य आरक्षी श्री सुमन लाल
यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दिल दहला देने वाली घटना पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत….