उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी- सम्मोहित कर आशा कार्यकर्ता का मंगलसूत्र और कान के टॉप्स लूटे……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र स्थित नल बाजार में शुक्रवार को एक आशा कार्यकर्ता को सम्मोहित कर दो युवकों ने लूट लिया। घटना के 10 मिनट बाद आशा कार्यकर्ता होश आई तो पता चला कि आरोपी युवक कानों के टॉप्स और मंगलसूत्र को लेकर गायब हो गए। जानकारी के अनुसार, एक आशा कार्यकर्ता शुक्रवार शाम को नल बाजार गई थीं। एक युवक ने उसके पास आकर कहीं का पता पूछा।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन की नई पहल, प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल संसाधनों और स्वास्थ्य सामग्री से किया गया सम्मानित

 

कुछ ही पल में पीछे से दूसरा युवक आया और उसने महिला को पांच सौ रुपये का नकली नोट दिखाया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता बेसुध सी हो गई और उसे कुछ समझ में नहीं आया। युवकों के कहने पर महिला ने कानों के टॉप्स और मंगलसूत्र उतारकर उन्हें दे दिए। इसके बाद आरोपी नकली नोट और पत्थर के चार टुकड़े महिला के हाथ पर बांध गए।

यह भी पढ़ें 👉  एडीएम विवेक राय ने अधिकारियों को दिए निर्देश, नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा