उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

होली ग्राउंड में भक्त प्रहलाद की मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी सोनू कुमार यादव गिरफ्तार…… 

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। होली ग्राउंड स्थित भक्त प्रहलाद की मूर्ति खंडित होने का मामला अब सुलझ गया है। गणपति विसर्जन के बाद मूर्ति गिरने की वजह से हुए इस हादसे के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। हिंदू संगठनों ने बीती रात को जोरदार प्रदर्शन किया, जिसे पुलिस की कार्रवाई के बाद शांत किया गया। पुलिस की जांच में पाया गया कि यह घटना टेंट उतारते समय हुई, जब ठेकेदार के कर्मचारी सोनू कुमार यादव से मूर्ति गलती से गिर गई। इस बात की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कानून व्यवस्था को लेकर जिला मजिस्ट्रेट सख्त, पांच अपराधी छह माह के लिए जिला बदर - दो नोटिस भी निरस्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी सोनू को हिरासत में ले लिया। प्रारंभ में हिंदू संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की थी, जिसके तहत कोतवाली में हनुमान चालीसा का पाठ भी आयोजित किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद, संगठन ने अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। हल्द्वानी  पुलिस का कहना है कि इलाके में अब शांति है और सभी पक्षों से संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मॉल रोड के पुनर्निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त, 122 एंकर का काम पूरा; 51 में से 36 पाइलिंग भी हुई पूरी