उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

चौकी इंचार्ज पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए छात्र संघ नेताओं ने देर रात तक जमकर हंगामा किया……..

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- लालकुआँ नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ पुलिस चौकी इंचार्ज पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए छात्र संघ नेताओं ने देर रात तक जमकर हंगामा किया. यही नहीं चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र संघ के नेता चौकी के सामने ही धरने बैठ गए. काफी देर तक हुए हंगामे के बाद मौके पर पहुंची लालकुआं कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया. लेकिन छात्र संघ के लोगों ने कहा कि चौकी इंचार्ज को नहीं हटाया जाता है

यह भी पढ़ें 👉  युवा संवाद में नितिन नवीन और धामी ने दिए सफलता के मंत्र, बोले—युवा ही प्रदेश की ताकत

 

तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि देर रात कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर निवर्तमान छात्रसंघ सचिव महेश बिष्ट व छात्रसंघ सचिव खजान चंद्र आर्य सहित उनके गाड़ी से हरे कृष्णा गोधाम मंदिर के लिए जा रहे थे. जहां छात्र संघ के नेताओं ने हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए छात्रसंघ पदाधिकारी बाजार के मुख्य चौराहे पर धरने पर बैठ गए. छात्रसंघ सचिव महेश बिष्ट ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ गौधाम दर्शन के लिए जा रहे थे, इस दौरान हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज अपनी सरकारी गाड़ी में वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए छात्रसंघ नेताओं पर लाठी चलाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सोसायटी ने जगाई महिला आत्मनिर्भरता की उम्मीद, 200 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण

 

चौकी इंचार्ज द्वारा छात्र नेताओं को लाठी से मारने और गाली गलौज की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और छात्र नेता भी पहुंच गए. इसके बाद देर रात तक हंगामा होता रहा हंगामा बढ़ता देख लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल भी मौके पर पहुंचे और छात्र नेताओं को समझाने की कोशिश की. लेकिन छात्र नेता चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग को लेकर पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए.

 

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान से हो मरीजों का इलाज, सीडीओ ने रेफरल व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

धरना देर रात तक जारी रहा छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक चौकी इंचार्ज को नहीं हटाया जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।वहीं इस पूरे मामले में लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल का कहना है कि छात्र नेताओं द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एप्लीकेशन दी गई है पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।