उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी- दिल्ली निवासी छात्रा ने फांसी लगा कर दी जान……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- दिल्ली निवासी छात्रा ने मां को फोन करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को साथियों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा तो शव से फंदे से लटके पाया। पीजी स्वामी ने पुलिस को घटना को सूचना दी। पुलिस पड़ताल कर रही है कि छात्रा ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। अशोक नगर ज्योति नगर दिल्ली निवासी नवनीत (22 वर्ष) पुत्री अनिल कुमार टेड़ी पुलिया काठगोदाम स्थित एनटीटीआई में पढ़ाई करती थी और उसी इलाके में पीजी में रहती थी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत धरपकड़ तेज, आबकारी मामलों के दो वारंटी गिरफ्तार

 

पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह नवनीत ने घर में मां को फोन किया और कहा, उसकी तबीयत ठीक नहीं है तो वह आज कॉलेज नहीं जाएगी। उसी दोपहर मां ने हालचाल जानने के लिए नवनीत को दोबारा फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने पीजी के मालिक को फोन किया तो उनका भी फोन नहीं उठा। कुछ देर बाद पीजी मालिक की पत्नी पता करने गई तो नवनीत की कमरा अंदर से बंद था। यह देखकर वह लौट गईं। शाम को पीजी की अन्य छात्राएं मौके पर पहुंची तो भी नवनीत का कमरा बंद था।

यह भी पढ़ें 👉  सामाजिक सौहार्द के मंच से भाजपा का संदेश—जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर उठे समाज

 

उन्होंने दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा तो नवनीत का शव फंदे से लटक रहा था। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पता किया जा रहा है कि नवनीत ने यह कदम क्यों उठाया।