उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हिंसा में शामिल 02 उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक 96 उपद्रवियों को भेजा सलाखों के पीछे………..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

 

 

       उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल के निर्देशन में  श्री प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने ड्रेनेज सिस्टम पर जताई सख्ती, अतिक्रमण हटाने और नालों की सफाई के दिए निर्देश

 

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 94 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त अन्य 02 उपद्रवियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कॉर्बेट से कैंची धाम तक कार्यक्रम; जनप्रतिनिधियों संग संवाद और परंपरागत स्वागत से बढ़ी गरिमा

 मु0अ0सं0-23/2024 में अभियुक्तगण

  1. आरिश उर्फ हरदा पुत्र पप्पू निवासी- मलिक का बगीचा वार्ड न0- 31 बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष।
  2. समीर उर्फ नन्नू पुत्र अय्यूब निवासी- मोहम्मदी मस्जिद के पास बन्द गली इन्द्रा नगर बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष।
यह भी पढ़ें 👉  नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी की मौत पर सस्पेंस बरकरार, हर पहलू खंगाल रही पुलिस

अब तक पुलिस कार्यवाही में कुल 96 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।