उत्तराखण्ड कोटद्वार ज़रा हटके

भारतीय जनता पार्टी कोटद्वार की कार्यशाला जिला अधक्ष वीरेंद्र रावत जी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कोटद्वार में संपन्न हुई…….

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- भारतीय जनता पार्टी कोटद्वार की कार्यशाला जिला अधक्ष श्रीमान वीरेंद्र रावत जी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कोटद्वार में संपन्न हुई बैठक में मुख्य वक्ता पूर्व राज्य मंत्री प्रदेश प्रवक्ता गढ़वाल लोकसभा से प्रभारी श्री हेमंत द्विवेदी जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे जिला प्रभारी श्री राकेश नैनवाल जी व्रत लेकर सभी मंडलों की आगामी कार्यक्रमों हेतु कार्य योजना बनाई बैठक में माननीय हेमंत द्विवेदी जी ने गांव चलो अभियान के तहत विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 370 ग्राम चरस के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

 

उन्होंने संगठन द्वारा पूर्व एवं वर्तमान में चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर पूर्ण जानकारी दी उन्होंने बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन उपयोगी योजनाओं पर विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया उन्होंने कहा आज प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी को विश्व का सर्वश्रेष्ठ नेता माना जा रहा है पूरे भारत में मोदी गारंटी को लेकर स्वीकार कर रहे हैं राम मंदिर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत आज अपने सौभाग्य शाली मान रहा है

यह भी पढ़ें 👉  हर बूथ पर सक्रिय होगी भाजपा की टीम, जिला कार्य योजना बैठक में संगठन विस्तार और कार्यकर्ता सत्यापन पर हुआ मंथन

 

जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत ने कहा प्रदेश सरकार भी अनेक योजनाओं के माध्यम से जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतर रही है उन्होंने कहा   सिलक्यार टर्मिनल में फंसे मजदूर को जिस प्रकार से सुरक्षित बाहर निकल गया यह केवल डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 24 घंटे प्रवास करेगा

 

यह भी पढ़ें 👉  ‘लखपति दीदी’ अब बनेंगी ‘करोड़पति दीदी’, रामनगर में सरस मेले का आगाज; महिला समूहों के उत्पादों की जमकर सराहना

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र रावत जी ने की बैठक में जिला प्रभारी राकेश नैनवाल उपस्थित रहे बैठक का संचालन जिला महामंत्री दीनदयाल कंडारी एवं नवनीत राजपूत ने संयुक्त रूप से किया बैठक में सभी जिला पदाधिकारी जिले के मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा गांव चलो अभियान की मंडल टोली सदस्य उपस्थित रहे