उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

नए साल के पहले दिन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महादेव के रुद्राभिषेक और आशीर्वाद के साथ की सुख समृद्धि की कामना की…

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- नए साल के पहले दिन की शुरुआत आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने तीनो बच्चों संग टपकेश्वर मंदिर में महादेव के रुद्राभिषेक और आशीर्वाद के साथ की। उन्होंने भोलेनाथ से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह साल हमारे लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है।जिस सपने का इंतजार हर सनातन धर्मी वर्षो से करता आ रहा था

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी खेत में उतरे अन्नदाताओं के रूप में, 'हुड़किया बौल' से की प्रकृति की स्तुति…..

 

वह सपना अब साकार होने जा रहा है।कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और वह विराजमान हो जाएंगे।कहा कि इस दिन के लिए हम सब ने कई सौ वर्षों का लंबा इंतजार किया जिसका कार्य मोदी जी के मार्गदर्शन में चार साल पहले शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चार साल लगातार मुख्यमंत्री रहे पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम बने….

 

कहा कि राममंदिर के उद्घाटन होने के पश्चात अयोध्या धाम को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई गति प्राप्त होगी क्योंकि भगवान राम के दर्शनों के लिए देश विदेश से तीर्थयात्री यहां पहुंचेंगे।उन्होंने सभी से भगवान श्रीराम के आदर्शो पर चलने की बात कही।