उत्तराखण्ड ज़रा हटके पौड़ी

नववर्ष संध्या के दृष्टिगत ली गयी होटल व रिसोर्ट संचालकों की मीटिंग…..

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों/ थाना प्रभारियों को आगामी नववर्ष संध्या को सकुशल सम्पन्न करने हेतु अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रान्तर्गत वाहन चालकों/व्यापार मण्डल/होटल संचालकों/गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चार नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की स्थिति की समीक्षा, सुविधाओं और समस्याओं पर हुई चर्चा

 

जिसके क्रम में  दिनांक 26.12.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी द्वारा थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटल एवं रिसोर्ट संचाल कों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें सभी का ध्यान निम्न बिंदुओं पर आकर्षित किया गयाः-

 

➡️ नववर्ष संध्या के दौरान पर्यटकों के आगमन पर पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करने, पर्यटकों को सही मार्गदर्शन, सुगम यातायात व्यवस्था एवं वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  देव रिंगाल के पुष्पन से वैज्ञानिकों में उत्सुकता, अब बीजों से नए पौधों के पुनर्जनन पर नजर

➡️  होटलों/रिसोर्ट में ठहरने के लिये आने वाले पर्यटकों का रजिस्ट्रेशन करने तथा पहचान पत्र लेने की हिदायत दी गयी।

 

➡️   सभी को नव वर्ष संन्धा के अवसर पर होटलों/रिसोर्ट में शराब का सेवन न कराने, शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखनें  व नववर्ष संन्धा को शान्तिपूर्वक मनाने हेतु प्रेरित किया गया।