उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल

नैनीताल में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, SSP के निर्देश पर कार्रवाई….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत तल्लीताल पुलिस ने एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अवैध शराब की तस्करी पर वार, दो आरोपियों पर केस दर्ज….

जानकारी के अनुसार 18 मार्च 2026 को डायल-112 पर श्रीमती सुनीता निवासी हरिनगर तल्लीताल ने सूचना दी कि उनका पुत्र आकाश कुमार बाल्मिकी नशे की हालत में उनके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  चार वर्षों में राज्य में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई….

पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ और तलाशी ली, जिसमें उसके कमरे से सिगरेट की डिब्बी में छिपाकर रखी गई 1.03 ग्राम अवैध स्मैक और नशा करने में प्रयुक्त 10 रुपये का नोट बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी आकाश कुमार बाल्मिकी (27 वर्ष) निवासी हरिनगर तल्लीताल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा से निपटने की तैयारी तेज: 6 अलग-अलग घटनाओं पर हुआ पूर्वाभ्यास….