उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

स्थापना दिवस पर महिलाओं को मिलेगी मजबूती की सौगात, कैबिनेट में पेश होगा महिला नीति का प्रस्ताव……

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- राज्य महिला नीति-2024 को नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर महिलाओं के लिए समर्पित की जा सकती है। महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को महिला नीति के ड्राफ्ट की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नीति में शामिल करने का सुझाव दिया। बैठक में मंत्री ने महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए

यह भी पढ़ें 👉  ‘मानवता, सुरक्षा और जागरूकता’ का संदेश, रातीघाट में छात्रों को दिए गए आपदा बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स

 

कि महिला नीति में सभी पहलुओं को शामिल करके शीघ्र प्रस्ताव तैयार किया। ये प्रस्ताव नौ नवंबर से पहले कैबिनेट के सामने पेश करने की कोशिश है, ताकि कैबिनेट की मुहर लगने के बाद राज्य स्थापना दिवस पर महिलाओं को समर्पित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, सुरक्षा मानकों की जांच के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान