उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

बारिश-ठंडी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, मैदानी इलाकों में भी राहत, प्रदेश में मौसम का यू-टर्न,

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार हो रही बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते वातावरण में ठंडक बनी हुई है। दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश के कारण सूर्य की तपिश कम महसूस हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास भी हो रहा है, जिसे मई महीने के लिहाज से असामान्य माना जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बदलाव मौसम के पैटर्न में आए परिवर्तन के कारण देखने को मिल रहा है। पिछले दो वर्षों से इस तरह के बदलाव अधिक देखने को मिले हैं। बीते वर्ष भी मई के शुरुआती दिनों में बारिश और तेज हवाओं के चलते गर्मी का असर कम रहा था। इस वर्ष भी अब तक मैदानी इलाकों में सामान्य से कम गर्मी महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  STF की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले गिरोह का खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बदलते जलवायु पैटर्न के कारण मौसम में यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसका असर केवल पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

आंकड़ों के अनुसार देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में भी इसी तरह का मौसम बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षणार्थियों ने दिखाया मेकअप कला का हुनर, विशेषज्ञों ने स्वरोजगार अपनाने के लिए किया प्रोत्साहित

बीते 24 घंटों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर अपराध के पीड़ितों को राहत, अब गुमनाम रहकर भी दर्ज होगी ऑनलाइन शिकायत