उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग को जल पुलिस ने बचाया….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/काठगोदामथाना काठगोदाम जल पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। गौला बैराज में कूदे एक बुजुर्ग को पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, जल पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया को दीपक भंडारी द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति गौला बैराज में कूद गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बिना देर किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विकास पर फोकस, करोड़ों का बजट पारित….

पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से बुजुर्ग को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहन चन्द्र उपाध्याय (लगभग 80 वर्ष), निवासी गंगाविहार, कुसुमखेड़ा बताया।

पुलिस ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उनके पुत्र यत्तीश उपाध्याय और ममता उपाध्याय मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग डिप्रेशन से ग्रसित हैं और उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जनता और प्रशासन के बीच विश्वास बढ़ाने का सफल प्रयास….

जल पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बुजुर्ग को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में MSME को बढ़ावा, रैम्प योजना पर कार्यशाला आयोजित….