रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय रुद्रपुर में हाल ही में आयोजित संगठनात्मक बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में आपदा प्रबंधन मंत्री विनय रुहेला उपस्थित रहे।
विनय रुहेला ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने और 2027 के चुनावों के लिए पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य विधानसभा की सभी सीटों पर विजय प्राप्त करना है और माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के संगठन को मजबूत करने और जनता तक योजनाओं के लाभ पहुँचाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रचारित करने का आह्वान किया।

बैठक की शुरुआत जिला महामंत्री तरुण दत्ता ने की। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, प्रीत ग्रोवर, राजेश तिवारी, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, आईटी संयोजक मानस जायसवाल, मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष मयंक तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह, महामंत्री शशांक वर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक रणनीति, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी चुनावों में विजय सुनिश्चित करने के लिए व्यापक चर्चा की गई।

