उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

कैंची धाम मार्ग पर स्टंट का वीडियो वायरल,“ऑपरेशन प्रहार” में थार चालक पर MV एक्ट में कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – कैंची धाम मार्ग पर चलती थार वाहन की बोनट और खिड़की पर युवकों को बैठाकर खतरनाक स्टंट करना चालक को भारी पड़ गया। नैनीताल पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार 21 मई 2026 को राहगीरों द्वारा सूचना दी गई कि वाहन संख्या DL4BC7795 (थार) का चालक कैंची धाम मार्ग पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बोनट और खिड़की पर दो युवकों को बैठाकर स्टंट कर रहा है। इस दौरान सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्ती, बिंदुखत्ता में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को वाहन चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसएसपी के निर्देश पर यातायात निरीक्षक महेश चंद्र द्वारा जांच करते हुए वाहन चालक राहुल निवासी दिल्ली का पता लगाया गया। इसके बाद चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बरसात में दुग्ध उत्पादकों को राहत दिलाने के लिए हरीश पनेरू ने उठाया मुद्दा

पुलिस के अनुसार चालक ने भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की बात कहते हुए माफी भी मांगी है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि स्टंटबाजी, अराजकता और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर अनुज कांत अग्रवाल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान

नैनीताल पुलिस ने कहा कि सड़क पर स्टंट और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।