उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर ज़रा हटके

लूट की घटना का अनावरण करने पर ऊधम सिंह नगर पुलिस टीम को किया गया सम्मानित………

ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर-मंगलवार को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में पंजाब नेशनल बैक के अधिकारियों द्वारा विगत जून 2022 में पंजाब नेशनल बैंक काशीपुर में हुई लूट की घटना का तत्काल अनावरण करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर का धन्यवाद करते हुए घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया गया l

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ड्राइविंग और वारंटियों पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, चालक पर केस दर्ज; ऑपरेशन प्रहार में एक गिरफ्तार

 

पंजाब नेशनल बैंक के नोडल अधिकारी सर्किल हेड श्री प्रताप रावत, मुख्य शाखा प्रबंधक रुद्रपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया l पंजाब नेशनल बैंक लूट की घटना का अनावरण करने वाली टीम में कोतवाली काशीपुर पुलिस,

यह भी पढ़ें 👉  साइबर अपराधियों की ‘कुंडली’ खंगाल रही नैनीताल पुलिस, 378 सिम और 361 IMEI नंबर रडार पर; ठगों पर कसा शिकंजा

 

थाना कुंडा पुलिस व एसओजी उधम सिंह नगर की टीम द्वारा उक्त घटना में काफी लगन मेहनत से कार्य किया गया l जिसके लिए  पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों द्वारा SSI प्रदीप मिश्रा, SI कमलेश भट्ट, SI रविंद्र बिष्ट, SI धीरेंद्र परिहार, SI नवीन बुधानी, आरक्षी कुलदीप आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l