उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

झकझोर देने वाली सुबह: हाईस्कूल के कमरे में सगे भाइयों समेत तीन की मौत….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – देहरादून के त्यूणी तहसील के भूठ गांव से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रविवार सुबह राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में काम करने आए डिरनाड गांव के तीन युवक मृत मिले। तीनों राज मिस्त्री का काम करते थे और कई दिनों से गांव में रहकर निर्माण कार्य कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  अंधा मोड़ बना खतरा: प्रिया बैंड पर लगातार हादसे, आरटीओ ने किया निरीक्षण….

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने और कमरे से तेज एलपीजी गैस की गंध आने पर सूचना प्रशासन को दी गई। नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो तीनों युवक अचेत अवस्था में मिले। जांच में पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी थी और गैस सिलिंडर पूरी तरह खाली था।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे स्टेशन-रोडवेज क्षेत्र में वारदात करने वाला गैंग गिरफ्तार….

मृतकों की पहचान प्रकाश, संजय (दोनों सगे भाई) और उनके रिश्तेदार संदीप के रूप में हुई है। राजस्व पुलिस की शुरुआती जांच में मामला गैस लीकेज से दम घुटने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में शराब दुकानों पर छापा, ओवररेटिंग का बड़ा खुलासा….