उत्तराखण्ड क्राइम पौड़ी

हथौड़े से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे…..

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- पलौठा के ग्राम प्रधान धीरेन्द्र सिंह द्वारा राजस्व पुलिस चौकी सितोनस्यूं में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे गांव पलोटा के व्यक्ति सुधीर सिंह द्वारा मेरे साथ मारपीट कर सिर पर हथौड़े से जानलेवा हमला किया गया। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी सितोनस्यूं पर मु0अ0स0-01/24 धारा 109/333/351(2) B.N.S. बनाम सुधीर पंजीकृत किया गया। मामला गम्भीर प्रवृत्ति का होने के कारण उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अभियोग राजस्व पुलिस से कोतवाली पौड़ी को स्थानान्तरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बरसात के बीच नहर में कार गिरी एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत, तीन घायल….

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त जानलेवा हमले की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का अनावरण करने हेतु टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री जया बलोनी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी श्री अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी कोतवाली श्री अमरजीत सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार बारिश से हल्द्वानी में संकट, कोल्हापुर क्षेत्र में चेक डैम बहा, निर्माण कार्य प्रभावित….

 

गठित पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन कर ठोस सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलान्स की मदद से अभियुक्त के बारे में विभिन्न माध्यमों से जानकारी कर उपरोक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त सुधीर सिंह को उसके घर ग्राम पलोटा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त

यह भी पढ़ें 👉  एक भी मकान नहीं टूटने दूंगा – अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ सुमित हृदयेश का ऐलान….

सुधीर (उम्र-37 वर्ष) पुत्र स्व0 श्री सूरज सिंह, निवासी ग्राम-पलोटा, तहसील- पौडी, जनपद- पौडी गढ़वाल।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0-01/24 धारा 109/333/351(2) B.N.S. बनाम सुधीर

पुलिस टीम

  1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक हेमकान्त सेमवाल
  2. उपनिरीक्षक 230 नापु0 राकेश चौधरी
  3. मुख्य आरक्षी धीरज
  4. महिला आरक्षी प्रिया