उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

पति के कथित प्रेम संबंध पर बवाल: किराये के मकान में रंगेहाथ पकड़ने के बाद थाने पहुंचा मामला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ किराये के मकान में पकड़ लिया। पत्नी अपने परिजनों और बच्चों के साथ मौके पर पहुंची, जहां पति और दूसरी महिला को देखकर वह आक्रोशित हो गई। देखते ही देखते मौके पर हंगामा शुरू हो गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामला शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक, पर्यटन स्वरोजगार के 24 आवेदन मंजूर

पुलिस के अनुसार महिला का आरोप है कि उसके पति का काफी समय से दूसरी महिला के साथ संबंध है। लंबे समय से उसे इस बात का संदेह था। बुधवार को उसे सूचना मिली कि उसका पति शहर के एक किराये के मकान में उक्त महिला के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही वह अपने परिजनों और बच्चों के साथ मौके पर पहुंच गई।

मौके पर पहुंचने के बाद पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की के साथ हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि गुस्साई पत्नी और बच्चों ने दोनों के साथ मारपीट भी की। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां उनसे अलग-अलग पूछताछ की गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे पारिवारिक विवाद माना और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। मामले को शांत कराने के बाद पुलिस ने भविष्य में विवाद न बढ़े, इसके लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस हाई अलर्ट, रामनगर में वीआईपी ड्यूटी के लिए तैयार सुरक्षा तंत्र

मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। फिलहाल आपसी सहमति से विवाद शांत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है, इसलिए दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी काउंसिलिंग जारी रखी जाएगी, ताकि विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  वन महोत्सव के तहत गुज्जर बस्ती में पौधरोपण, विधिक सहायता योजनाओं की दी जानकारी