उत्तराखण्ड ज़रा हटके

ऋतु खण्डूडी भूषण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई  पंचम विधानसभा के द्वितीय सत्र के संचालन से पूर्व सर्वदलीय बैठक…..

ख़बर शेयर करें -

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनहित व विकास से जुड़े सभी मुद्दों को सदन में रखने का सभी सदस्यों को अवसर प्रदान किया जाये। संसदीय  कार्यमन्त्री प्रेम चन्द अग्रवाल  ने  दलीय बैठक मे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व अन्य सदस्यों से  सत्र को सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण  वातावरण में संचालित करने का अनुरोध किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सदन को सुचारु रुप से संचालन में सहयोग की सहमति व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: रामनगर में चोरी का खुलासा, मेरठ का आरोपी गिरफ्तार

 

अध्यक्ष विधानसभा ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि सभी सदस्य अधिक से अधिक  प्रश्न सदन में पूछें एवं सरकार से भी अपेक्षा है कि सभी प्रश्नों का सन्तोषजनक उत्तर सदन में दें। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल, नेता बसपा मो०शहजाद, सचिव विधायी धनजय चतुर्वेदी, अपर सचिव विधायी अरविन्द  कुमार, प्रभारी सचिव हेम चन्द पन्त एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।