उत्तराखण्ड अल्मोड़ा ज़रा हटके

फूलाई गांव में तेंदुए का आतंक, घर में घुसकर 88 वर्षीय वृद्धा पर हमला; वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा – जिले के फूलाई गांव में शुक्रवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ घर में घुस गया और वहां मौजूद 88 वर्षीय परुली देवी पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में वृद्धा के सिर और हाथों पर पंजों के गंभीर निशान आए हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे तेंदुआ अचानक वृद्धा के घर में घुस आया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथों पर पंजे लगने से वह घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  न्यूनतम वेतन, पेंशन और बोनस बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, भारतीय मजदूर संघ ने सरकार के सामने रखीं 11 मांगें

ग्रामीणों में बढ़ा भय

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में हिंसक वन्यजीवों की सक्रियता को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की सक्रियता पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

जौरासी रेंज के रेंजर आशुतोष जोशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और घायल वृद्धा का हाल जाना। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र में तेंदुए की तलाश और निगरानी के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  तिरंगे को सलामी, बलिदानियों को नमन; मुख्यमंत्री धामी ने दिलाया एकता का संकल्प

उन्होंने बताया कि तेंदुए की सक्रियता वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा। वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल को बड़ी सौगात, सलेड़ी-खेरोला से नौकुचियाताल बाईपास का काम शुरू; ग्रामीणों और पर्यटकों को मिलेगी सुविधा