उत्तराखण्ड अल्मोड़ा ज़रा हटके

अल्मोड़ा में मातम, बस हादसे में सात की मौत, कई घायल….

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा – उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  शस्त्र लाइसेंस नियमों पर कड़ा एक्शन, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई….

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस पहाड़ी मार्ग से गुजर रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  बार-बार नियम तोड़े तो नहीं चलेगी गाड़ी, DL रद्द करने का प्रावधान लागू….

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। प्रारंभिक जांच में सड़क की स्थिति और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।