उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

उत्तराखंड: कॉलेज में प्रवेश के लिए अंतिम मौका, 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक खुलेगा समर्थ पोर्टल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- उच्च शिक्षा में प्रवेश नहीं ले पाए छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। 27 अगस्त को समर्थ पोर्टल खुलने पर प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राएं पंजीकरण कराकर दाखिला ले सकते हैं। प्रदेशभर में कई छात्र-छात्राएं स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश नहीं ले पाए थे। वे समर्थ पोर्टल खोलने के लिए आंदोलन कर रहे थे। छात्र-छात्राओं की मांग और समस्या को देखते हुए

यह भी पढ़ें 👉  कार्यालय में जानलेवा हमला: शिक्षकों ने कहा—यह पूरे सिस्टम पर प्रहार….

 

स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 27 अगस्त से पांच सितंबर तक समर्थ पोर्टल खोला जाएगा। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर होगी। एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया महाविद्यालयों में कक्षा संचालन के बाद द्वितीय पाली में दोपहर 12:30 बजे के बाद होगी। उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया से वंचित छात्र-छात्राओं से शीघ्र प्रवेश लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा पुनर्वास का असर 2027 पर?, हल्द्वानी विधानसभा में बदल सकता है सियासी समीकरण.......