उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर को मिला नया गौरव प्रतीक, कोश्यारी बोले– आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुरनगर की पहचान बनते जा रहे ‘त्रिशूल चौक’ की भव्यता ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भावुक कर दिया। गुरुवार को रुद्रपुर प्रवास के दौरान चौक का अवलोकन करने पहुंचे कोश्यारी ने महापौर विकास शर्मा की पीठ थपथपाते हुए कहा कि यह कार्य ऐतिहासिक है और इससे रुद्रपुर का गौरव बढ़ा है।

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “विकास ने सच मायनों में विकास का कार्य किया है।” उनके इस वक्तव्य पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  पैर फिसला और खत्म हो गई जिंदगी — IIT छात्र की गंगनहर में दर्दनाक मौत

गांधी पार्क में कार्निवल और सरस मेले का किया उद्घाटन अवलोकन

इससे पूर्व रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित यूएस नगर कार्निवल एवं सरस आजीविका मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कोश्यारी ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से दूरदराज क्षेत्रों के शिल्पकार और महिला समूह मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को साकार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगमों में हड़ताल पर रोक: यूपीसीएल-पिटकुल-यूजेवीएनएल में एस्मा लागू.........

आस्था और आधुनिकता का संगम बना त्रिशूल चौक

मेले के पश्चात महापौर विकास शर्मा के साथ नवनिर्मित ‘त्रिशूल चौक’ का निरीक्षण करते हुए कोश्यारी ने इसकी संकल्पना और स्थापत्य की प्रशंसा की। उन्होंने इसे आस्था, शक्ति और आधुनिक विकास का अद्भुत संगम बताया।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर की जनता ने सदैव अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर रखा है। त्रिशूल चौक जैसे प्रतीक आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को जिज्ञासा पर गर्व, जेईई मेन्स में शानदार उपलब्धि….

जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, वरिष्ठ नेता सुरेश कोली, प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, वरिष्ठ नेता जेबी सिंह, राकेश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

‘त्रिशूल चौक’ के निर्माण से शहर में नई पहचान और सांस्कृतिक चेतना का संचार हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए महापौर के प्रयासों की सराहना की।