उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

मुखानी रोड हादसा: कॉलोनी में फंसा ट्रक, शाम तक बिजली संकट….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीशहर के मुखानी क्षेत्र में रविवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने भट्ट कॉलोनी में भारी तबाही मचा दी। नहर कवरिंग रोड से लालडांठ की ओर जा रहे इस ट्रक ने 11 केवी की विद्युत लाइन के पोल और ट्रांसफार्मर के दो खंभे तोड़ दिए, जिससे कॉलोनी की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, जिला पंचायत ने 14 करोड़ के बजट के साथ लिए कई अहम निर्णय

घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, लेकिन बिजली गुल होने से कॉलोनी के 50 से अधिक परिवारों को दिनभर भीषण गर्मी और असुविधा का सामना करना पड़ा। आपूर्ति शाम 7 बजे के बाद ही बहाल की जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून ने उत्तराखंड में दिखाया तांडव: पहली ही बारिश में नौ सड़कें बंद, 40 गांव कटे...15 हजार आबादी परेशान

हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। 18 फीट चौड़ी कॉलोनी सड़क पर ट्रक फंसा रहा, जिससे न केवल स्थानीय निवासी बल्कि लालडांठ की ओर जाने वाले राहगीर भी जाम में फंसे रहे।

यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि दुर्घटना में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई ट्रक स्वामी से की जाएगी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और तहरीर भी सौंप दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक पर बैठाकर की थी लूट, पुलिस की सतर्कता से दोनों आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए भारी वाहनों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जाए और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।