उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल में सड़क सुरक्षा पर पुलिस का कड़ा रुख, नियम उल्लंघन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी, भवाली और नैनीताल क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी द्वारा सभी प्रभारी निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिकों के बीच पहुंचे राज्य मंत्री, कल्याण और विकास का दिलाया भरोसा

इसी क्रम में निरीक्षक यातायात भवाली महेश चंद्रा के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अनाधिकृत रूप से वाहनों में लगी बहुरंगी फ्लैशर और बत्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 वाहनों से फ्लैशर हटाए गए और चालान कर 2000 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील, एसआईआर अभियान पर विशेष बैठक

इसके अलावा काली फिल्म के खिलाफ अभियान में कुल 10 वाहनों का चालान किया गया, जिनमें 2 न्यायालय चालान और 8 संयोजन चालान शामिल हैं। इस दौरान 4000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

पुलिस द्वारा निजी वाहनों में अवैध रूप से सायरन और हूटर के उपयोग पर भी सख्त निगरानी रखी जा रही है। साथ ही ड्रंक एंड ड्राइव, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और फर्जी नंबर प्लेट के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद आवास पर उमड़ी फरियादियों की भीड़, जनहित के मुद्दों पर हुई सुनवाई

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए जनसहभागिता आवश्यक है।