उत्तराखण्ड किच्छा ज़रा हटके

साइबर ठगी से बचने के गुर बताए, पुलिस ने नागरिकों को किया जागरूक

ख़बर शेयर करें -

किच्छा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जनजागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को कोतवाली किच्छा पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान आम नागरिकों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों से अवगत कराते हुए सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने की अपील की गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को फर्जी फोन कॉल, ओटीपी फ्रॉड, एटीएम एवं यूपीआई धोखाधड़ी सहित साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। साथ ही नागरिकों को सलाह दी गई कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी, सीवीवी, यूपीआई पिन अथवा बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करें।

यह भी पढ़ें 👉  विभाजन की पीड़ा से उबरकर तराई को बनाया विकास की पहचान: नितिन नवीन

पुलिस ने लोगों को इंटरनेट और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध वेबसाइट या अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा सोशल मीडिया पर अपनी निजी एवं पारिवारिक जानकारी साझा करने में सतर्कता बरतें। ऑनलाइन लेन-देन के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की भी अपील की गई।

अभियान के दौरान नागरिकों को बताया गया कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का आग्रह किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बुधवार की सुनवाई टली, कंप्यूटर जनरेटेड सूची में 17 सितंबर की तारीख

कोतवाली किच्छा पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। पुलिस ने संदेश दिया कि “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।”

यह भी पढ़ें 👉  लंबित मुकदमों के साथ प्री-लिटिगेशन मामलों पर भी सुनवाई, लोक अदालत में समाधान की पहल